Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / Haryana News : हरियाणा के इस जिले में कल सभी स्कूलों की रहेगी छुट्‌टी, आदेश हुए जारी

,

Haryana News : हरियाणा के इस जिले में कल सभी स्कूलों की रहेगी छुट्‌टी, आदेश हुए जारी

Education News (एजुकेशन समाचार) : Haryana News : हरियाणा के इस जिले में कल सभी स्कूलों की रहेगी छुट्‌टी, आदेश हुए जारी

Haryana School Holiday 23 January : हरियाणा से इस वक्त कि बड़ी खबर सामने आ रही है।  बता दे कि प्रदेश में एक और छुट्टी का एलान हुआ है।  कल प्रदेश के एक जिले के सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा।  आदेशों कि अहवेलना करने पर सख्त कार्रवाई कि जायगी। बच्चों को कड़ाके कि सर्दी में एक दिन कि और राहत मिलेगी। इसके साथ ही सभी क्लस्टर हैड्स को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्लस्टर के अंतर्गत आने वाले सभी राजकीय व अराजकीय विद्यालयों में 23 जनवरी 2026 को राजपत्रित अवकाश सुनिश्चित कराएं।

महेंद्रगढ़ जिले में 23 जनवरी को छुट्टी का एलान 

महेंद्रगढ़ में राजकीय व अराजकीय विद्यालयों में 23 जनवरी शुक्रवार को सर छोटू राम जयंती एवं बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में राजपत्रित अवकाश रहेगा। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी, नारनौल ने सभी विद्यालय प्राचार्यों व मुखियाओं को निर्देश जारी किए हैं।

जारी हुए आदेश 

नारनौल में जारी किया गया छुट्‌टी संबंधी लैटर
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उक्त तिथि को किसी भी स्थिति में विद्यालयों में शैक्षणिक या गैर-शैक्षणिक गतिविधियों के लिए विद्यार्थियों को नहीं बुलाया जाएगा। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि पूर्व में यह देखने में आया है कि कुछ विद्यालय राजपत्रित, स्थानीय, द्वितीय शनिवार या अन्य घोषित अवकाशों के दौरान पढ़ाई के अतिरिक्त अन्य गतिविधियों के नाम पर विद्यार्थियों को विद्यालय बुलाते हैं, जो कि नियमों के विरुद्ध है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur