Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / Haryana Police Constable: हरियाणा में पुलिस भर्ती को लेकर आई नई अपडेट, HSSC चेयरमैन का बड़ा ऐलान

Haryana Police Constable: हरियाणा में पुलिस भर्ती को लेकर आई नई अपडेट, HSSC चेयरमैन का बड़ा ऐलान

Education News (एजुकेशन समाचार) : Haryana Police Constable: हरियाणा में पुलिस भर्ती को लेकर आई नई अपडेट, HSSC चेयरमैन का बड़ा ऐलान

Haryana Police Constable Age Relaxation: हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।  बता दे की हरियाणा में पुलिस कॉन्स्टेबल के करीब 5500 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया के दौरान अधिक आयु के कारण आवेदन से वंचित रह गए युवाओं सरकार ने बड़ी राहत देने का काम किया है। जिसके बाद लाखों युवाओं का इसका लाभ मिल सकता है। 

अधिकतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट

अधिक जानकारी के लिए बता दे की राज्य सरकार की सिफारिश पर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट देने का फैसला लिया है।इससे पहले बड़ी संख्या में उम्मीदवार आयु सीमा में छूट की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि वर्ष 2022 के बाद लगातार तीन वर्षों तक सीईटी आयोजित नहीं हो सकी, जबकि यह परीक्षा हर साल होनी थी। कई अभ्यर्थियों ने 2022 और 2023 में निकली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में आवेदन किया था

सोशल मीडिया पर HSSC चैयरमेन ने दी जानकारी 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की इस निर्णय की जानकारी एचएसएससी के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने बृहस्पतिवार को अपने फेसबुक पेज के माध्यम से साझा की। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने आयोग के समक्ष यह समस्या रखी थी कि सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) लगभग तीन साल की देरी से आयोजित हुई, जिसके चलते वे पुलिस भर्ती के लिए आयु सीमा पार कर चुके हैं। इस स्थिति को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सभी ऐसे युवाओं को आयु में राहत देने का निर्णय लिया है।


5,500 पदों पर होनी है भर्ती

आपको जानकारी के लिए बता दे की हरियाणा पुलिस में पुरुष कॉन्स्टेबल के 4500, महिला कॉन्स्टेबल के 600 और जीआरपी में 400 कॉन्स्टेबल पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 जनवरी से शुरू हुई थी, जो 25 जनवरी की रात 12 बजे तक जारी रहेगी। 

अब तक एक लाख 90 हजार से अधिक अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं। भर्ती के लिए आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर प्रस्तावित है, जिस दिन आयोग द्वारा भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया था।