Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / नर्सरी से आठवीं तक के बच्चों का 9 से 14 जनवरी तक अवकाश घोषित

,

नर्सरी से आठवीं तक के बच्चों का 9 से 14 जनवरी तक अवकाश घोषित

सीकर, जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने आदेश जारी कर जिले में अत्यधिक सर्दी को ध्यान में रखते हुए एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी के प्रस्ताव पर जिले में संचालित समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक अध्ययनरत समस्त विद्यार्थियों के लिए 9 जनवरी से 14 जनवरी 2023 तक अवकाश घोषित किया है। उन्होंने बताया कि विद्यालयों के समस्त शिक्षक, कार्मिक विभागीय समयानुसार विद्यालय में उपस्थित रहेंगे।