Haryana हरियाणा में बेरोजगार युवाओं के लिए इस वक्त बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की सरकारी जॉब्स की तैयारी कर युवाओं को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। जानकारी के मुताबिक हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने विज्ञापन संख्या 03/2026 के तहत निकाली गई ग्रुप C की भर्तियों में बड़ा फेरबदल करते हुए पदों की संख्या में भारी बढ़ोतरी कर दी है। 6 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे।
पदों की संख्या में बढ़ोतरी
HSSC ने अलग-अलग कैटेगरी में पदों की संख्या में बढ़ोतरी की है। HSSC चेयरमैन ने पोस्ट कर जानकारी दी है कि संशोधन किया है जिसके अनुसार इन पदों में बढ़ोतरी की गई है।
- ग्रुप-2 के अंतर्गत स्टेनो टाइपिस्ट के पदों की संख्या 486 से बढ़ाकर 586 कर दी गई है।
- ग्रुप 3 के अंतर्गत स्टेनो टाइपिस्ट के पद 696 से बढ़कर 702 हो गए हैं।
- ग्रुप 3 में जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पदों की संख्या 173 से बढ़ाकर 260 कर दी गई है।
अब 6 फरवरी से शरू होंगें आवेदन
जानकारी के लिए बता दे की पहले आवेदन 2 फरवरी यानी आज से शुरू होने थे, आयोग ने आवेदन प्रक्रिया की तारीख में भी बदलाव किया है। अब ये 6 फरवरी 2026 से शुरू होंगे। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिस को ध्यान से पढ़ें।
