Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / नरहड़ गांव में आयोजित हुआ विशाल भव्य ग्रामीण प्रतिभा तलाश और करियर सेमिनार

,

नरहड़ गांव में आयोजित हुआ विशाल भव्य ग्रामीण प्रतिभा तलाश और करियर सेमिनार

बच्चों में दिखाया शानदार उत्साह

झुंझुनू, ग्रामीण प्रतिभाओं को तराशने मोटिवेशन देने के लिए शुरू की गई मुहिम ग्रामीण प्रतिभा तलाश और करियर सेमिनार का भव्य आयोजन नरहड़ गांव में आयोजित हुआ। मुहिम के संयोजक व्याख्याता पवन आलड़िया ने बताया की इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य गाँव ढाणियों मे रहने वाले बच्चों को करियर के लिए मार्गदर्शन देना और वंचित प्रतिभावान बच्चों को उनके गांव उनके ढाणी में सम्मानित करके इस मुहिम से जोड़ना है, भारी बारिश के बावजूद भी बड़ी संख्या में बच्चों ने और ग्रामीणों ने इस सेमिनार में भाग लिया। अब तक बहुत से गावों ऐसे सेमीनार आयोजित किए जा चुके है। सेमिनार में 70% से ऊपर नंबर लाने वाले 79 बच्चों को सम्मानित भी किया गया। सेमिनार को लेकर बच्चों में बेहद उत्साह दिखा। दसवीं कक्षा में नरहड़ गांव की मुस्कान जो , कि सुनने और बोलने में असमर्थ है, 70% नंबर लेकर आई है जो कि एक मिसाल है। सेमिनार में संयुक्त निदेशक पितराम सिंह काला ने बच्चों मोटिवेट किया ग्रामीण क्षेत्रों में सेमिनार कराने वाली इस पूरी टीम को सम्मानित किया और कहा कि हमारी ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए यह मुहिम एक नई इबारत लिखेगी। साइबर सुरक्षा के बारे में दिनेश जांगिड़ कंप्यूटर शिक्षा के बारे में सतीश आलडिया ने व्याख्यान दिया। कक्षा 12 में अमित कुमार , शुभम शर्मा, लक्ष्य धायल अमन कहानियां ने 90% से ऊपर अंक प्राप्त किए। इसी प्रकार दसवीं कक्षा में आदित्य भाटी भूपेंद्र, किस्मत ,निधि और गुंजन 90% से ऊपर अंक प्राप्त किए।कार्यक्रम में अंबेडकर नवयुवक मंडल नरहड का शानदार सहयोग रहा।रामनिवास जी पूर्व सरपंच राम सिंह जी बगरानिया,राजकुमार कठानिया,सुनील शर्मा ,महिपाल प्रिंसिपल,नागेश कुमावत, मोहरसिह , आजाद सिंह,लक्ष्मण कठानिया ,विकाश कांटीवाल, हवासिंह कठानिया ,लक्ष्मी देवी कुमावत,परमिला ,विकाश मीणा,देवेंद्र कठानिया ,राजेश कठानिया और बड़ी संख्या में महिलाएं ग्रामीण और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur