Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / Success Story: पहले अटेंप्ट में IAS, फिर बने सुपरस्टार, प्यार के धोखे ने बदली जिंदगी, जानें अभिषेक सिंह की कहानी

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

Success Story: पहले अटेंप्ट में IAS, फिर बने सुपरस्टार, प्यार के धोखे ने बदली जिंदगी, जानें अभिषेक सिंह की कहानी

Success Story: यूपीएससी की परीक्षा पास करना कोई छोटी बात नहीं होती है। हर साल बड़े पैमाने पर लोग इस परीक्षा को देते हैं लेकिन इस कठिन परीक्षा को पास मात्र कुछ लोग ही कर पाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे लड़के की कहानी बताएंगे जिसे प्यार में धोखा मिला तो वह पहले अटेम्प्ट में ही यूपीएससी जैसे परीक्षा को पास कर दिखाया और बाद में इस लड़के ने नौकरी छोड़ बॉलीवुड में कदम रखा और आज बॉलीवुड स्टार बन चुका है। हम बात कर रहे हैं अभिषेक सिंह की।

कान्स फिल्म फेस्टिवल में अभिषेक सिंह ने किया था शिरकत

जौनपुर के रहने वाले अभिषेक सिंह पिछले दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में अपने उपस्थिति को लेकर चर्चा में बने हुए थे। उन्हें फिल्म फेयर ग्लैमर और स्टाइल अवार्ड भी दिया गया। अभिषेक सिंह ने स्टेज पर उर्वशी रौतेला के साथ पर परफॉर्मेंस दिया।

विवादों की वजह से छोड़ी नौकरी

अभिषेक सिंह साल 2023 में IAS सेवा से इस्तीफा दे चुके हैं। जौनपुर के रहने वाले अभिषेक सिंह दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है और 2011 में पहले अटेम्प्ट में ही यूपीएससी जैसे कठिन परीक्षा को पास कर दिखाया। उन्हें ऑल इंडिया में 94वीं रैंक मिली। साल 2023 में अभिषेक सिंह ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया और वह फुल टाइम एक्टर बन गए।

2020 में बॉलीवुड में किया था डेब्यू

अभिषेक सिंह ने 2020 में एक्टिंग के दुनिया में कदम रखा। उन्होंने एक शॉर्ट फिल्म ‘ 4-15 ‘ से एक्टिंग डेब्यू किया था और इसके बाद ‘ दिल तोड़ के ‘ गाने में उन्होंने खूब धूम मचाए। जुबिन नौटियाल का गाना ‘तुझे भूलना तो चाहा ‘ में भी अभिषेक सिंह दिखाई दिए। दिल्ली क्राइम सीजन में भी यह दिखाई दिए।

प्यार में मिला धोखा तो बन गए एक्टर

एक इंटरव्यू में अभिषेक सिंह ने अपनी जिंदगी के टर्निंग पॉइंट के बारे में खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि कॉलेज की दिनों में उन्हें प्यार हो गया लेकिन जब उन्हें धोखा मिला तो वह अंदर से टूट गए और इस घटना के बाद उन्हें सुसाइड का ख्याल आने लगा। इसके बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। प्यार मिले धोखे की बात 2011 में पहले प्रयास में वह आईएएस ऑफिसर बन गई ।

Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur