Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / 23 की उम्र में बनी IAS, हरियाणा के पूर्व सीएम के घर में हुई शादी, खूबसूरती में बॉलीवुड एक्ट्रेस को छोड़ती है पीछे

23 की उम्र में बनी IAS, हरियाणा के पूर्व सीएम के घर में हुई शादी, खूबसूरती में बॉलीवुड एक्ट्रेस को छोड़ती है पीछे

23 की उम्र में बनी IAS, हरियाणा के पूर्व सीएम के घर में हुई शादी, खूबसूरती में बॉलीवुड एक्ट्रेस को छोड़ती है पीछे

IAS Pari Bishnoi Success Story: यूपीएससी की परीक्षा देश की कठिन परीक्षा में से एक मानी जाती है लेकिन कई ऐसे बच्चे हैं जो बेहद कम उम्र से इस कठिन परीक्षा को पास कर दिखाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी लड़की की कहानी बताएंगे जो 23 साल की उम्र में इस कठिन परीक्षा को पास कर दिखाई।

IAS परी बिश्नोई

हम परी बिश्नोई की बात कर रहे हैं जो मात्र 23 साल की उम्र में यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा को पास कर दिखाई। उनकी शादी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के परिवार में हुआ है। परी बिश्नोई की गिनती देश के चर्चित आईएएस अफसरों में होता है।

2019 में बनी थी अफसर

परी बिश्नोई ने 2019 में यूपीएससी परीक्षा को पास किया था और वह आईएएस ऑफिसर बन गई थी। परी बिश्नोई का जन्म बीकानेर में हुआ है और उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की है।

उच्च शिक्षा के लिए वह दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन ली और इंद्रप्रस्थ महिला कॉलेज से उन्होंने आगे की पढ़ाई की। उन्होंने नेट जेआरएफ की परीक्षा भी पास किया है। परी बिश्नोई ने तीसरे अटेम्प्ट में इस कठिन परीक्षा को पास कर दिखाया।

तैयारी के दौरान वह साध्वी के तरह जीवन जीती थी। मेहनत और लगन के दम पर 23 साल की उम्र में उन्होंने इस परीक्षा को पास कर दिखाया।

विधायक से हुई है शादी

परी बिश्नोई के पति भव्य बिश्नोई हरियाणा के आदमपुर सीट से भाजपा विधायक रह चुके हैं। परी बिश्नोई के ससुर कुलदीप बिश्नोई भी राजनीति में सक्रिय है। कुलदीप बिश्नोई भाजपा के स्टार नेता और अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के संरक्षक भी हैं। परी बिश्नोई के पिता मनीराम विश्नोई वकील है और उनकी मां अजमेर जिले में सब इंस्पेक्टर है। उनके दादा चार बार सरपंच रह चुके हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur