Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / 35 परीक्षाओं में मिली असफलता फिर भी नहीं मानी हार, मुश्किलों से लड़कर IAS बने विजय, रुला देगी ये कहानी

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

35 परीक्षाओं में मिली असफलता फिर भी नहीं मानी हार, मुश्किलों से लड़कर IAS बने विजय, रुला देगी ये कहानी

IAS Success Story: यूपीएससी की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है।हर साल बड़े पैमाने पर विद्यार्थी इस परीक्षा को देते हैं लेकिन इस परीक्षा को पास करना काफी मुश्किल होता है। आज हम आपको यूपीएससी पास करने वाले एक ऐसे लड़के की कहानी बताएंगे जिसे 35 सरकारी नौकरी के परीक्षाओं में नाकामीयों का सामना करना पड़ा फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने मुश्किलों से लड़कर यूपीएससी एक्जाम को पास किया और आईएएस ऑफिसर बन गए।

उनकी शुरुआती पढ़ाई लिखाई हरियाणा से हुई और उन्होंने वहीं से इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी पूरी की। 35 बार उन्होंने सरकारी नौकरी की परीक्षा दी लेकिन उन्हें किसी भी परीक्षा में सफलता नहीं मिली। विजयवर्धन की कहानी किसी प्रेरणा से काम नहीं है। लगातार फेल होने के बाद विजय वर्धन यूपीएससी की तैयारी के लिए दिल्ली चलेगा।

दो बार क्रैक किया यूपीएससी का एग्जाम

लगातार मिलने वाली असफलता के बाद भी विजय का हौसला नहीं टूटा। सन 2018 में उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा पहली बार पास की और 104 वीं रैंक हासिल की। वह आईपीएस ऑफिसर बन गया लेकिन उन्होंने आईएएस ऑफिसर बनने का जिद नहीं छोड़ा इसके बाद 2021 में उन्होंने यूपीएससी का एग्जाम दोबारा दिया और वह आईएएस ऑफिसर बन गए।

Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur