Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / भीषण गर्मी को देखते हुई जिला कलक्टर ने दिए आदेश

,

भीषण गर्मी को देखते हुई जिला कलक्टर ने दिए आदेश

जिले के सभी स्कूलों में प्रात: 11.30 बजे तक ही होगा शैक्षणिक कार्य

सीकर, जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी ने आदेश जारी कर सीकर जिले में भीषण गर्मी,हिटवेव के मौसम के मद्देनजर रखते हुए समस्त राजकीय,गैर राजकीय विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य प्रातः 11:30 बजे तक ही करवाया जा सकेगा। समस्त संस्था प्रधान राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों को निर्देशित किया है कि 30 अप्रैल 2022 से सत्रांत तक शैक्षणिक कार्य प्रातः 11:30 बजे तक ही संपादित किया जाना सुनिश्चित करेंगे। वार्षिक परीक्षाएं यथावत समय पर संचालित होगी। ये आदेश केवल विद्यार्थियों के लिए प्रभावी रहेगा। समस्त स्टाफ पूर्व निर्धारित समयानुसार विद्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur