Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / एस.एम.टी.आई में कौशल दक्षता प्रदर्शिनी एवं डोजो सेन्टर का शुभारम्भ

,

एस.एम.टी.आई में कौशल दक्षता प्रदर्शिनी एवं डोजो सेन्टर का शुभारम्भ

बगड़, आज शिवओंकार माहेश्वरी तकनीकी संस्थान में रोजगार परक व्यावसायिक कौशल दक्षता प्रदर्शिनी एवं सुब्रोस लिमिटेड द्वारा प्रायोजित डोजो ट्रेनिंग सेन्टर का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बनवारीलाल सैनी, भाजपा जिला अध्यक्ष, झुन्झुनू रहे। विशिष्ठ अतिथि गोविन्द सिंह राठौड़, नगर पालिका अध्यक्ष, बगड़. दयानन्द यादव, जिला रोजगार अधिकारी, उमा पुरोहित प्रधानाचार्या, पीरामल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बगड़ एवं संस्थान CEO विकास खटोड़ द्वारा फीता खोल कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया।

अतिथियों का स्वागत बगड़ आईटीओटी प्राचार्य कुम्भाराम, प्राचार्य फार्मसी कालेज डॉ. विवेक कौशिक, अधीक्षक एस.एम.टी.आई,ओमप्रकाश शर्मा एवं नवीन सैनी व बाबूलाल सैनी द्वारा दुप‌ट्टा पहनाकर व पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आई.टी.आई. अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी युवा कौशल दक्षता प्रदर्शनी के माध्यम से संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों ने अपनी कार्यकुशलता को मॉडलों के रूप में प्रदर्शित किया है। प्रदर्शिनी का उद्देश्य आस-पास के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं आगन्तुको को व्यावसायिक कुशलता अर्जीत करने के लिए प्रेरित करना है।

प्रदर्शिनी का दूसरा मुख्य आकर्षण डोजो ट्रेनिंग सेन्टर रहा है जो सुबोस लिमिटेड द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को कार एस.सी. प्रशिक्षण देने के लिए संस्थान में लगाया गया है। सुब्रोस कम्पनी के प्रतिनिधि एवं डोजो ट्रेनिंग इन्चार्ज विजय कुमार ने बताया कि डोजो शब्द जापानी भाषा में लिया गया है। डोजो ट्रेनिंग के द्वारा उद्योगों में सुरक्षा, गुणवत्ता, उत्पादकता को बढ़ावा दिया जाता है।

अतिथियों ने विभिन्न कार्यशालाओं में प्रशिक्षणार्थियों द्वारा बनायें मॉडलो, चार्टस एवं टूल्स का अवलोकन जिसमें इलेक्ट्रीकल ट्रेड के पावर जनरेसन प्लांट, हाइड्रोलिक पावर प्लांट, आर.ए.सी ट्रेड का पैकेज ए.सी यूनिट, फिटर ट्रेड का झूले का मॉडल, कोपा ट्रेड का एवं डीजल मैकेनिक ट्रेड का हाइड्रोलिक ब्रेक सिस्टम का मॉडल मुख्य रहे। अतिथियों ने प्रशिक्षणार्थियो के कौशल की प्रशंसा करते हुए प्रशिक्षणार्थियों द्वारा तैयार किये गये मॉडलों की सराहना की।

प्रशिक्षणार्थियों की कार्यकुशलता को बढ़ावा देने हेतु आज पीरामल बालिका सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, बगड़ के 189 छात्राओं, सेठ बनवारी लाल रूंगटा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, आदर्श नगर, बगड 56, चारो वीरो बालिका सी. से. स्कूल, बगड़ के 106, श्री स्वरूप पब्लिक सी. से. स्कूल बगड़ के 43 एवं राजकीय उच्च मा.वि. कायस्थपुरा के 46 छात्र/छात्राओं सहित कुल पाँच विद्यालयों के 440 छात्र/छात्राओं व नरेश शर्मा, अजय सिंह व वीरेंद्र सिंह सहित गड़मान्य व्यक्तियों द्वारा प्रदर्शिनी का अवलोकन किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur