Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / एस.एम.टी.आई में कौशल दक्षता प्रदर्शिनी का शुभारम्भ

,

एस.एम.टी.आई में कौशल दक्षता प्रदर्शिनी का शुभारम्भ

रोजगार परक व्यावसायिक कौशल दक्षता प्रदर्शिनी

बगड़, शिवओंकार माहेश्वरी तकनीकी संस्थान में रोजगार परक व्यावसायिक कौशल दक्षता प्रदर्शिनी का शुभारम्भ मुख्य अतिथि रविन्द्र कृष्णियाँ, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक), झुन्झुनू, विशिष्ठ अतिथि दयानन्द यादव, जिला रोजगार अधिकारी, झुन्झुनू, सुभाष चन्द्र लामोरिया, प्राचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, झुन्झुनू एवं उमा पुरोहित प्रधानाचार्या, पीरामल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बगड़ एवं संस्थान CEO विकास खटोड़ द्वारा फीता काटकर कर किया गया। इस अवसर पर बगड़ आईटीओटी प्राचार्य कुम्भाराम, प्राचार्य फार्मसी कालेज विवेक कौशिक, एवं ओमप्रकाश शर्मा, अधीक्षक एस. एम. टी. आई. द्वारा अतिथियों का स्वागत दुपट्टा पहनाकर व पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। अतिथियों ने विभिन्न कार्यशालाओं में प्रशिक्षणार्थियों द्वारा बनायें मॉडलो, चार्टस एवं टूल्स का अवलोकन जिसमें इलेक्ट्रीकल ट्रेड के थर्मल पावर प्लांट, वॉल माउन्ट ब्लॉअर हीटर, विंड पावर प्लांट, आर.ए.सी ट्रेड का हॉट वाटर हीटर, फिटर ट्रेड के लैथ मशीन वर्किंग, कोपा/सी.एस.ए. ट्रेड का नेटवर्क टॉपोलोजी, वेल्डर ट्रेड का स्लाइडिंग झूला एवं डीजल मैकेनिक ट्रेड का टू स्टॉक इंजन का मॉडल मुख्य रहे। अतिथियों ने प्रशिक्षणार्थियो के कौशल की प्रशंसा करते हुए प्रशिक्षणार्थियों द्वारा तैयार किये गये मॉडलों की सराहना की। अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा ने प्रदर्शनी के मूल उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आठवीं से बारहवी तक के छात्र / छात्राओं को व्यावसायिक कुशलता अर्जीत करने के लिए प्रेरित करना है, जिसको बढ़ावा देते हुए आज पीरामल बालिका सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, बगड़ की 99 छात्राओं, परमवीर पीरूसिंह राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के 82 छात्र/छात्राओं, जे.के. मोदी राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय, झुन्झुनू की छात्राओं, सेठ जी.डी.ए.एल. रूंगटा 57 उच्च माध्यमिक स्कूल, आदर्श नगर, बगड़ के 124 छात्र/छात्राओं, महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, प्रतापपुरा के 42 छात्र/छात्राओं एवं 26 आगुन्तकों सहित कुल 430 लोगों द्वारा प्रदर्शिनी का अवलोकन किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur