Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / Railway Vacancy 2026: इंडियन रेलवे ने दसवीं पास उम्मीदवारों के लिए निकाली वैकेंसी, इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन, यहां देखें डीटेल्स

Railway Vacancy 2026: इंडियन रेलवे ने दसवीं पास उम्मीदवारों के लिए निकाली वैकेंसी, इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन, यहां देखें डीटेल्स

Railway Vacancy 2026: इंडियन रेलवे ने दसवीं पास उम्मीदवारों के लिए निकाली वैकेंसी, इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन, यहां देखें डीटेल्स

Railway Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। इंडियन रेलवे के द्वारा अप्रेंटिस के 5349 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। बिना किसी लिखित परीक्षा अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती की जा रही है। तो आईए जानते हैं इससे जुड़ा डीटेल्स…

आप अगर लंबे समय से रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए बेहतरीन मौका है। भारतीय रेलवे के विभिन्न जॉन और वर्कशॉप में अप्रेंटिस प्रशिक्षण के लिए भर्ती की जा रही है।

क्या है इसके लिए शैक्षणिक योग्यता?

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंक से दसवीं पास होना जरूरी है इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना जरूरी है।

उम्र सीमा

इसके लिए उम्र सीमा 15 वर्ष से लेकर 24 वर्ष निर्धारित की गई है।अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार छूट दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

इसके लिए उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। दसवीं और आईटीआई के अंकों के आधार पर मेरिट तैयार किया जाएगा। मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद चयन होगा। आप अगर आवेदन करना चाहते हैं तो एक बार ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी अच्छे से देख ले।