Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / ज्योति विद्यापीठ स्कूल में तुलसी पूजन दिवस पर किया नवाचार

,

ज्योति विद्यापीठ स्कूल में तुलसी पूजन दिवस पर किया नवाचार

संस्था प्रबंधक चिरंजीलाल सैनी ने बताया

बगड़, ज्योति विद्यापीठ स्कूल बगड़, के प्रांगण में तुलसी पूजन दिवस को एक नए रूप में, विद्यालय के छात्र छात्राओं के दादा दादी व नाना नानी के साथ दादा दादी दिवस के रूप में मनाया गया। संस्था प्रबंधक चिरंजीलाल व अभिभावकों के द्वारा सर्वप्रथम सरस्वती पूजन, तुलसी माता के आगे दीप प्रज्वलन व संस्था के संगीत शिक्षक आनन्द भट्ट के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ बच्चों ने तुलसी माता की आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बच्चों ने दादा दादी को तिलक लगाकर प्रणाम करके आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर बच्चों ने दादा दादी व नाना नानी के सम्मान में गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में समां बांध दिया । बच्चों के द्वारा नृत्य,कविता इत्यादि कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur