Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में 3 बाल वैज्ञानिकों का चयन

,

इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में 3 बाल वैज्ञानिकों का चयन

न्यू ईडन सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिंघाना के

सिंघाना, इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में न्यू ईडन सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिंघाना के 2 विद्यार्थी कक्षा- 10 अनुराग गोदारा और सुयोग धायल और न्यू इंडियन इंग्लिश मीडियम स्कूल के एक विद्यार्थी कक्षा -7 हंसिका का चयन हुआ है। संस्था निदेशक डॉ. अनिल गोदारा ने बताया कि चयनित सभी विद्यार्थियों को 10- 10 हजार रुपए मिलेंगे ! इसके बाद जिला स्तरीय प्रदर्शनी और राज्यस्तरीय प्रदर्शनी में चयनित होने वाले विद्यार्थियों को 25 -25 हजार रु और दिए जाएंगे। प्रधानाचार्य डॉ. अनीता गोदारा ने कहां कि स्टाफ के सामूहिक प्रयास , कुशल मार्गदर्शन से विद्यार्थियों ने इस उपलब्धि को प्राप्त किया है। कुल 3 बाल वैज्ञानिकों का चयन हुआ है। सभी स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों ने इस कीर्तिमान पर खुशियां मनाई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur