Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / इंटर हाउस स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का हुआ आगाज

,

इंटर हाउस स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का हुआ आगाज

बगड़, ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल बगड़ में इंटर हाउस खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ l ग्राउंड प्रभारी एवं शारीरिक शिक्षक रमेश शर्मा एवं नरेश शर्मा ने बताया कि सर्वप्रथम सीनियर वर्ग छात्र बास्केटबॉल का मैच रामानुजन हाउस तथा टैगोर हाउस के बीच खेला गया जिसमें टैगोर हाउस 10/3 से विजेता रहा, सीनियर छात्र वर्ग वॉलीबॉल का मैच रामानुजन हाउस एवं टैगोर हाउस के बीच खेला गया जिसमें टैगोर हाउस की टीम 25/3 से विजेता रही, जूनियर छात्र वर्ग क्रिकेट का मैच लक्ष्मीबाई हाउस एवं टैगोर हाउस के बीच खेला गया जिसमें टैगोर हाउस की टीम 10 विकेट से विजेता रही l खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर संस्था प्रबंधक चिरंजी लाल सैनी संस्था प्रधानाचार्य श्रीमती किरण सैनी सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा l

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur