Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / डिफेन्स पब्लिक स्कूल में मनाया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस

,

डिफेन्स पब्लिक स्कूल में मनाया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस

झुंझुनू, न्यू काॅलोनी स्थित डिफेन्स पब्लिक स्कूल में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मधु खन्ना जबकी अध्यक्षता चन्द्रकला (पूर्व प्राचार्या) ने की। विशिष्ट अतिथि सविता चौधरी चुकी देवी थी। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था चेयरमैन डाॅ. जी एल कालेर व मुख्य अतिथि ने द्वीप प्रज्जवलन कर किया। संस्था चेयरमैन जी एल कालेर ने समाज में महिलाओं के अतुल्य योगदान की सराहना की कार्यक्रम में 25 महिलाओं को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। शाला के छात्र – छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य रामसिंह रोहिला ने सभी का आभार प्रकट किया एवं धन्यवाद दिया। इस अवसर पर शीशराम जाखल, देवीप्रसाद, मुकेश, दलीप, विकास, मारूफ खान, श्रीमती बबीता, प्रिति, पुष्पा, सारिका, प्रमिला, ममता, मुकेश आदि व संस्था प्रशासक कैप्टन अशोक झाझड़िया ने भी आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन कैलाश ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur