Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / आईपीएस सिलेक्टेड जगदीप ढाका का किया सम्मान

,

आईपीएस सिलेक्टेड जगदीप ढाका का किया सम्मान

न्यू इंडियन स्कूल से पूरी की प्रारंभिक शिक्षा

सिंघाना, आईपीएस सिलेक्टेड जगदीप ढाका के चौधरी कॉलोनी हाल निवास सिंघाना पहुंचने पर हार्दिक स्वागत किया गया। कॉलोनी वासियों ने मिलकर के बहुत ही जोर शोर और गाजे बाजे के साथ उनके निवास स्थान पर स्वागत किया गया। न्यू इंडियन स्कूल के निदेशक डॉ. अनिल गोदारा ने बताया कि जगदीप शुरू से ही प्रतिभाशाली था प्रारंभिक शिक्षा उसने न्यू इंडियन स्कूल से पूरी की, यहीं से वह नवोदय के लिए सिलेक्ट हुआ ! कहते हैं ना “होनहार बिरवान के होत चिकने पात” कहावत को चरितार्थ किया है। जगदीप युवाओं के लिए बहुत ही सुन्दर प्रेरणादायक उद्धरण है । झुंझुनू के युवाओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया एवं सफलता का डंका बजाया है। यह बहुत बड़ा प्रेरणादायक , समाज को आगे बढ़ाने वाला, विकास के रास्ते खोलने वाला, सरकार के नीति निर्धारकों में शामिल होने वाला कार्य है। क्षेत्र के अन्य छात्रों में भी उत्साह का संचार होगा ,जो उन्हें इस दिशा में आगे बढ़ने को प्रेरित करेगा। स्वागत सत्कार में मीर सिंह, महिपाल, महेश, नरेश कुमार , शैतान, विकास कुमार, रोहित, हरीश कुमार,नागरमल रामवतार मनोज कुमार एवं बहुत सारी महिलाएं इत्यादि उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur