Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / इस्लामपुर के राजकीय स्कूल में भामाशाह ने की ट्यूबवैल बनाने की घोषणा

,

इस्लामपुर के राजकीय स्कूल में भामाशाह ने की ट्यूबवैल बनाने की घोषणा

कस्बे के सेठ रामप्रताप सोंथलिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए भामाशाह कैलाश सुद्राणिया निवासी बड़ा भड़ौंदा ने ट्यूबवेल बनाने की घोषणा की है। समाज सेवी शरीफ बैग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भामाशाह कैलाश सुद्राणिया ने यह घोषणा स्कूल में पानी की व्यवस्था को ध्यान में रखकर की है। आज के स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रुप में शरीफ बैग, सरपंच आशाराम, जगदेव सिंह पुनिया पूर्व पंचायत समिति सदस्य, रामनिवास चौधरी तथा मालाराम थे। इससे पूर्व आज संस्था में विधिवत रूप से ध्वजारोहण किया गया। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की। इस अवसर पर संपूर्ण विद्यालय स्टाफ तथा ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur