Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / इस्लामपुर के राजकीय विद्यालय में क्रिसमस डे मनाया

,

इस्लामपुर के राजकीय विद्यालय में क्रिसमस डे मनाया

कस्बे में स्थित सेठ राम कुमार सोमानी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को क्रिसमस डे समारोह पूर्वक मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य बाबूलाल शर्मा ने की तथा विद्यालय का संपूर्ण स्टाफ इस अवसर पर उपस्थित रहा। वहीं कक्षा दो की अफरीन बानो छात्रा ने सांता क्लॉस का रोल अदा किया। इस अवसर पर पूरे समारोहपूर्वक संता क्लॉज ने बच्चों को केक दिया तथा विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इस अवसर पर एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रधानाचार्य बाबूलाल शर्मा छात्र छात्राओं प्रेरित करते हुए कई रोचक प्रसंग सुनाये तथा सम्पूर्ण विद्यालय परिवार को नववर्ष की शुभकामनाये भी दी। कार्यक्रम संचालन राजबाला सैनी ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur