Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / इस्लामपुर में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह आयोजित

,

इस्लामपुर में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह आयोजित

कस्बे में स्थित सेठ राम कुमार सोमानी राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय में आज शनिवार को चल रहे आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राम गोपाल पुरोहित थे वही अध्यक्षता प्रधानाचार्य बाबूलाल शर्मा ने की। प्रशिक्षक एवं शारीरिक शिक्षक रुक्मणी द्वारा 11 फरवरी से 28 फरवरी तक छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। शारीरिक शिक्षक रुक्मणी ने बताया कि आत्मरक्षा कौशल से छात्राओं में आत्म सम्मान व आत्म विश्वास की भावना आती है वर्तमान के दौर में आत्मरक्षा कौशल आवश्यक है। वहीं जिले में फूड प्लाजा प्रतियोगिता में विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया इसके लिए प्रधानाचार्य बाबूलाल शर्मा ने एवं अतिथियों ने प्रतिभागियों का सम्मान भी किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur