Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / इस्लामपुर मे बेटी बचाओं बेटी पढाओं पर निकाली जागरूकता रैली।

,

इस्लामपुर मे बेटी बचाओं बेटी पढाओं पर निकाली जागरूकता रैली।

कस्बें के सेठ रामकुमार सोमानी राजकीय बालिका सी.सै. स्कूल से बेटी बचाओं बेटी पढाओं अभियान पर जागरूकता रैली निकाली गयाी। स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती सुमित्रा झाझडिया ने जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
 छात्राओं द्वारा निकाली गयी रैली ने कस्बें के मुख्य मार्गों से होते हुए बेटी बचाओं बेटी पढओं संदेश से लिखी तक्कतियां लेकर कस्बें के मुख्य बाजार से होते हुए वापस स्कूल का रूख किया। वहां पर व्याख्यताओं द्वारा सुपोषण के विषय पर छात्राआंे से जानकारी सांझा की गयी। गौरतलब है कि बालिका विद्यालय अपने नवाचारों के कारण पूरे जिले मे चर्चित रहता है। पिछले दिनो जिला कलेक्टर दिनेश कुमार यादव ने बालिकाओं के साथ मिड डे मील का स्वाद भी यहा चखा था।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur