Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / इस्लामपुर में भामाशाह खेतान परिवार ने किए स्कूल बैग वितरित

,

इस्लामपुर में भामाशाह खेतान परिवार ने किए स्कूल बैग वितरित

कस्बे में स्थित सेठ रामकुमार सोमानी राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय में खेतान परिवार द्वारा स्कूल बैग वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मालाराम बामील ने की तथा मुख्य अतिथि के रुप में ओमप्रकाश केडिया उपस्थित थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार खेतान परिवार के भामाशाह पुत्रों सुरेंद्र खेतान एवं सज्जन खेतान ने अपने पिता स्वर्गीय भरत मल खेतान की स्मृति में एवं बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए स्कूल में बैग वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में प्रमोद खेतान,सीताराम जांगिड़, चंद्र प्रकाश शर्मा, सादिक भाटी इत्यादि उपस्थित थे। समारोह में भामाशाह सुरेंद्र खेतान और सज्जन खेतान ने 21 बालिकाओं का बोर्ड परीक्षा शुल्क जमा करवाने की भी घोषणा की। इस अवसर पर चंद्र प्रकाश शर्मा ने भामाशाहों द्वारा किए गए इस कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। अंत में प्रधानाचार्य बाबूलाल शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापिका रीना ने किया। इस अवसर पर समस्त विद्यालय स्टाफ भी उपस्थित रहा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur