Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / इस्लामपुर में भामाशाहों ने बाँटी स्कूल यूनिफॉर्म

,

इस्लामपुर में भामाशाहों ने बाँटी स्कूल यूनिफॉर्म

सेठ रामकुमार सोमानी बालिका उच्च मा विद्यालय में

कस्बे में स्थित सेठ रामकुमार सोमानी बालिका उच्च मा विद्यालय में आज सोमवार को भामाशाहों द्वारा 85 छात्राओं को स्कूल यूनिफॉर्म बाँटी गई। प्रधानाचार्य बाबूलाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भामाशाह अजय कुमार केडिया के आर्थिक सौजन्य से हुए कार्यक्रम में ओमप्रकाश केडिया, सीताराम जांगिड़, सज्जन खेतान, डॉ एच आर गुप्ता ने स्कूल यूनिफॉर्म वितरित की। गायत्री परिवार इस्लामपुर की ओर से मेधावी छात्राओं को 1100 रु दिए गए। भरत मल खेतान की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा जरूरत मंद छात्राओं को 35 स्कूल बैग भी अतिथियों द्वारा वितरित किए गए। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ भी उपस्थित रहा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur