Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / इस्लामपुर में प्रतिभावान छात्रा को लैपटॉप प्रदान किया

,

इस्लामपुर में प्रतिभावान छात्रा को लैपटॉप प्रदान किया

कस्बे में स्थित सेठ राम कुमार सोमानी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को प्रतिभावान छात्रा को राज्य सरकार की योजना अंतर्गत लैपटॉप प्रदान किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य बाबूलाल शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अजय खेतान तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सुशील जांगिड़ उपस्थित रहे। गत सत्र में कक्षा 8 की छात्रा अंजू कुमारी गर्वा पुत्री मोहनलाल गर्वा को ए प्लस ग्रेड प्राप्त करने के कारण लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य बाबूलाल शर्मा ने समस्त छात्र-छात्राओं को नियमित अध्ययन के लाभ के बारे में बताया तथा विभिन्न प्रकार के उदाहरण देकर छात्र-छात्राओं को शिक्षा में सुधार लाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर नौशाद बैग, शब्बीर सहित विद्यालय का सम्पूर्ण स्टाफ उपस्थित था।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur