Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / जांगिड़ सिंगापुर में आयोजित लीडरशिप कैम्प में भारत का प्रतिनिधित्व करेगें।

,

जांगिड़ सिंगापुर में आयोजित लीडरशिप कैम्प में भारत का प्रतिनिधित्व करेगें।

 राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुुंझुनूं के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिवर में गाइड छात्राओं को आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण दिया गया। सीओं गाइड सुभिता गिल ने गाइड को जुड़े कराटे नासिका, जठराग्नि पर मारना, बचाव के तरीके एवं विभिन्न प्रकार से आत्मा सुरक्षा की बारिकियों का प्रशिक्षण गाइड्स को दिया। इस दौरान गाइड्स को सैद्धान्तिक प्रशिक्षण के साथ -साथ प्रायोगिक प्रशिक्षण भी दिया गया।  अन्तर्राष्ट्रीय स्काउट गाइड मुख्यालय के तत्वावधान में आयोजित लीडर ट्रेनिंग वर्कशाप में जिले के सोटवारा गांव के सेवानिवृत प्रधानाचार्य प्रहलाद राय जांगिड सिंगापुर रवाना हुए। जांगिड़ को सिंगापुर रवाना होने से पूर्व स्काउट गाइड कार्यालय में स्काउट गाइड पदाधिकारियों ने सीओं स्काउट महेश कालावत व सीओं गाइड सुभिता गिल के नेतृत्व में तिलक व फूल मालाओं व मुंह मीठा करवाकर स्वागत व अभिन्नदन किया। जांगिड़ सिंगापुर में आयोजित लीडरशिप कैम्प में 2 से 6 मई तक भारत का प्रतिनिधित्व करेगें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur