Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / न्यू राजस्थान में जन्माष्टमी धूम-धाम से मनायी

,

न्यू राजस्थान में जन्माष्टमी धूम-धाम से मनायी

नन्हे-नन्हे विद्यार्थी श्रीकृष्ण एवं राधा की वेश में आए

झुन्झुनूं, स्थानीय न्यू राजस्थान पब्लिक स्कूल में आज जन्माष्टमी का त्यौहार उत्साहपूर्वक मनाया गया। नन्हे-नन्हे विद्यार्थी श्रीकृष्ण एवं राधा की वेश में आऐ। राधा कृष्ण के नृत्य की प्रतिस्पर्धा करवायी गयी, जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने मोहक प्रस्तुती दी। भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया ने जन्माष्टमी की बधाइयां प्रेषित करते हुए कहा की युगों-युगों से भगवान श्रीकृष्ण लोगों के दिलों में बसे हुऐ है। प्रत्येक बच्चें से लेकर बुजुर्ग तक उनकी महिमा से भली भांती परिचित है। इसलिए ना सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में उनके अनेक भक्त है। संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने सभी को जन्माष्टमी की बधाई दी व कृष्ण व राधा के वेश में आये छात्र-छात्राओं को उपहार दिये और सभी से धूम-धाम से त्यौहार मनाने के लिए कहा। इस अवसर पर एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. शिखा सहाय, प्रधानाचार्य शुभकरण खीचड़, प्रधानाचार्या वन्दना जांगिड़ एवं अन्य स्टाफ उपस्थित थे। संचालन सुधीर शर्मा ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur