Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / पीरामल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में जन्माष्टमी पर्व हर्षौल्लास के साथ मनाया

,

पीरामल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में जन्माष्टमी पर्व हर्षौल्लास के साथ मनाया

बगड़, आज शनिवार को पीरामल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बगड़ (अंग्रेजी माध्यम) में जन्माष्टमी पर्व बड़े हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा के साथ की गई। सर्वप्रथम प्रशासनिक़ आधिकारी रामेन्द्र यादव व स्टाफ सदस्यों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित किया। कक्षा नर्सरी से दूसरी तक के बच्चों ने कान्हा ,राधा, सुदामा व ग्वाले की वेशभूषा धारण की। सबसे पहले “वो कृष्णा है” गायन पर कक्षा 5 के बच्चों द्वारा रंगारंग प्रस्तुती दी गई इसके बाद राधिका गोरी से, छोटी-छोटी गईया आदि गानों पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने बहुत ही मनमोहक प्रस्तुती दी। इसके बाद कक्षा 11 की छात्राओं द्वारा द्रौपदी के चीर हरण की नाट्य प्रस्तुति दी गई इसके साथ ही विद्यालय भवन में बच्चों द्वारा बनाए गए झूले, मटकी, मुकुट,बांसुरी की झांकी भी सजाई गई। विद्यालय के सभी बच्चों द्वारा उसका अवलोकन भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासनिक अधिकारी रामेंद्र यादव ने बच्चों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी बच्चों ने बहुत ही अच्छी मनमोहक प्रस्तुतियां दी है तथा बताया कि जन्माष्टमी पर्व को भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व पूरी दुनिया में आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। श्रीकृष्ण युगो युगो से हमारे आस्था के केंद्र रहे हैं वे देवकी और वासुदेव के आठवें पुत्र थे। माता यशोदा और नंद बाबा ने उनका लालन-पालन किया था। यह त्योहार हमें बुराइयों पर अच्छाई की जीत की सीख देता है तथा अंत में सभी स्टाफ सदस्यों व बच्चों को कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई भी दी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur