Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / जरूरतमंद छात्राओं को सर्दी में बांटे कंबल

,

जरूरतमंद छात्राओं को सर्दी में बांटे कंबल

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में

अजीतगढ [विमल इंदौरिया] कस्बे की राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य गुलाब सिंह शेखावत की अध्यक्षता में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य शिव कुमार जोशी के मुख्य आतिथ्य में विद्यालय की अत्यंत जरूरतमंद छात्राओं को बढ़ती सर्दी में 10 कंबल बांटे गए। यह कम्बल विद्यालय के प्रधानाचार्य की पहल पर शिक्षाविद शिव कुमार जोशी ने बंटवाई । वक्ताओं ने कहा कि असहाय की मदद करना पुनीत कर्म है । इसे सभी योग्य जनों को अपने क्षेत्र में हर संभव रूप से करना चाहिए । इस अवसर पर सहायक प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र सिखवाल ,व्याख्याता बिना राजपूत, रेणु टेलर ,कृष्णा मीना अनिता मीना ,राहुल मीना सहित विद्यालय स्टाफ व छात्राये उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ लिपिक मुकेश शर्मा ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur