Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / झुंझुनू में न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में दी यातायात नियमों की जानकारी

,

झुंझुनू में न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में दी यातायात नियमों की जानकारी

स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में एन.एस.एस. की दोनों ईकाइयों के संयुक्त रूप से यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा सडक़ सुरक्षा जन-जागरूकता पैदल रैली निकाली गई। रैली को कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुमन जानू ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इन्होनें स्वयं सेविकाओं को सडक़ सुरक्षा के बारे में तथा यातायात के नियमों का पालन करने से होने वाले सुखद परिणामों के बारे में जानकारी दी तथा दुपहिया वाहन चलते समय हेलमेट का प्रयोग व चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बैल्ट का प्रयोग के बारे में बताया। कार्यक्रम का आयोजन एन.एस.एस. प्रभारी पिंकेश के नेतृत्व में हुआ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur