Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / झुंझुनू में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

,

झुंझुनू में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

आज स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में एन.एस.एस. की दोनो इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खो-खो, तीन टांग दौड़, रस्सा-कस्सी व वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं के रोचक आयोजन में स्वयंसेविकाओं ने बढ-चढक़र भाग लिया। इस अवसर पर संस्थान संरक्षिका विनोद ढूकिया ने बताया कि खेल-कूद प्रतियोगिताओं से मानव शरीर स्वस्थ रहता है तथा विचार व सोच सकारात्मक बनते है। संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने बताया कि स्वस्थ शरीर से ही मनुष्य जीवन को उज्ज्वल बना सकता है। कॉलेज प्रचार्या डॉ. सुमन जानूं ने बताया कि पहला सुख निरोगी काया, जो हमें शारीरिक परिश्रम से मिलता है। प्रतियोगिता का आयोजन कोच अनिता व एन.एस.एस. प्रभारी पिंकेश के नेतृत्व में किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur