Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / झुंझुनूं एकेडमी में मातृत्व दिवस का आयोजन

,

झुंझुनूं एकेडमी में मातृत्व दिवस का आयोजन

झुंझुनूं इन्टरनेशनल विज्ड़म सिटी स्थित

तेरी उंगली पकड़ के चला, ममता के आँचल में पला…., माँ ओ मेरी माँ…., गीत के भावुक बोल सभी को मंत्र-मुग्ध कर रहे थे। कोई माँ के चरण स्पर्श कर रहा था, कोई माँ के ममता भरे आँचल के स्पर्श से अभिभूत हो रहा था। ऐसा लग रहा था मानो गुरुकुल एवं भारतीय संस्कृति के साक्षात दर्शन हो रहे हों। यह दृश्य था – झुंझुनूं इन्टरनेशनल विज्ड़म सिटी स्थित झुंझुनूं एकेडमी सीबीएसई स्कूल के डी.एम. मोदी सभा गृह में आयोजित कार्यक्रम मातृत्व दिवस का। जीवेम् समूह की झुंझुनूं स्थित सभी शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों एवं माताओं ने इस कार्यक्रम में बढ़ -चढ़ कर भाग लिया । कॉन्वोकेशन सेरेमनी, फैशन शो एवं मनोरंजक गेम्स कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण थे। इसके पश्चात कार्यक्रम में पधारी लगभग हजारों माताओं में से 125 से अधिक माताओं के लिए फैशन शो का आयोजन किया गया जिसमें माताओं ने पारम्परिक वेशभूषाओं के साथ शानदार रैंप वॉक किया तथा फैशन शो में भाग लेकर सभी माताएँ भाव विभोर हुई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur