Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / Jhunjhunu News : झुंझुनूं की छात्राओं ने किया SMTI कैंपस का भ्रमण

,

Jhunjhunu News : झुंझुनूं की छात्राओं ने किया SMTI कैंपस का भ्रमण

Education News (एजुकेशन समाचार) : Jhunjhunu News : झुंझुनूं की छात्राओं ने किया SMTI कैंपस का भ्रमण

झुंझुनूं जिले के जे. के. मोदी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने शैक्षणिक एवं औद्योगिक अनुभव प्राप्त करने के उद्देश्य से बगड़ स्थित शिवओंकार माहेश्वरी तकनीकी संस्थान (SMTI) का भ्रमण किया।

यह संस्थान ज्योति माहेश्वरी फाउंडेशन द्वारा संचालित है, जहां छात्राओं को तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी गई।

62 छात्राओं ने किया औद्योगिक भ्रमण

संस्थान के अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि विद्यालय की व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत आईटी ट्रेड में अध्ययनरत
कक्षा 9वीं व 10वीं की 62 छात्राएं,
दो अध्यापक विकास कुमार एवं अंजू के साथ SMTI परिसर पहुंचीं।

कार्यशालाओं में मशीनरी व टूल्स की जानकारी

छात्राओं ने संस्थान में संचालित विभिन्न कार्यशालाओं (वर्कशॉप्स) का अवलोकन किया।
इस दौरान उन्हें

  • आधुनिक मशीनरी

  • तकनीकी टूल्स

  • प्रशिक्षण की प्रक्रिया
    के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

छात्राओं में दिखा खासा उत्साह

संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा तैयार किए गए तकनीकी मॉडल देखकर छात्राएं बेहद उत्साहित नजर आईं।
इस भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को कौशल दक्षता के प्रति जागरूक करना रहा, ताकि वे भविष्य में तकनीकी क्षेत्रों में बेहतर अवसर चुन सकें।

विद्यालय शिक्षकों ने जताया आभार

विद्यालय के अध्यापकों ने SMTI संस्थान को
कौशल शिक्षा, तकनीकी प्रशिक्षण और कार्यशालाओं से जुड़ी उपयोगी जानकारी प्रदान करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur