Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / झुंझुनू के एक स्कूल की हॉस्टल में 11 साल के बच्चे की अस्पताल मे मौत

,

झुंझुनू के एक स्कूल की हॉस्टल में 11 साल के बच्चे की अस्पताल मे मौत

आज छत्तीसगढ़ के छात्र शुभ कुमार की झुंझुनू के भगवान दास खेतान अस्पताल में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ का शुभ कुमार झुंझुनू की जय पब्लिक स्कूल की छठी क्लास का छात्र था जो यहां जय पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में ही अध्ययनरत था। आज देर रात को छात्र को गंभीर अवस्था में झुंझुनू भगवानदास खेतान अस्पताल में हॉस्टल के संचालकों द्वारा लाया गया जहां अस्पताल में डॉक्टरों ने छत्तीसगढ़ के शुभ कुमार को मृत घोषित कर दिया। स्कूल व हॉस्टल के संचालकों ने छात्र के पिता को छत्तीसगढ़ में सूचना दी छात्र के पिता निर्मल कुमार जोकि आर्मी में कार्यरत हैं। वह आज सुबह झुंझुनू पहुंचे और उन्होंने पुलिस में इसकी सूचना भी दी। मंडावा मोड़ चौकी के इंचार्ज बुद्धि प्रकाश ने बताया की छात्र शुभ कुमार झुंझुनू की जय पब्लिक स्कूल में छठी क्लास का छात्र था और थाने में तो आज उनके पिता ने एक रिपोर्ट करवाई है जिसके आधार पर थाने में मर्ग दर्ज कर ली और मृतक शुभ कुमार का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur