Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / झुंझुनूं के जी बी मोदी स्कूल में प्री स्कूल गे्रजुएशन दिवस मनाया

,

झुंझुनूं के जी बी मोदी स्कूल में प्री स्कूल गे्रजुएशन दिवस मनाया

जिला मुख्यालय स्थित राजपुताना शिक्षा मण्डल मुम्बई की ओर से संचालित श्री गंगाराम बालकिशन मोदी पब्लिक में प्री स्कूल गे्रजुएशन दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम का आगाज मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्जवलन व मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका अंजु जांगिड़ व कीर्ति वधावन ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हें-मुन्ने गे्रजुएट्स को संस्था प्रधानाचार्या तथा अतिथिगणों की ओर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों व उनके अभिभावकों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अन्तर्गत अभिभावकों व बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं रखी गयी। जिनमें सभी ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी नन्हें-मुन्ने गे्रजुएट्स केक काटकर खुशी जाहिर की। कार्यक्रम में समाजसेवी गीलूराम मोदी, संस्था सचिव दिनेश अग्रवाल सहित शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे। अंत में संस्था प्राचार्या रंजना मित्तल ने सभी बच्चों को प्री प्राइमरी से प्राइमरी में आने की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur