Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / झुंझुनूं के न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में गांधी व शास्त्री की जयंती मनाई

,

झुंझुनूं के न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में गांधी व शास्त्री की जयंती मनाई

स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में एन.एस.एस. की दोनों ईकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। अंहिसा दिवस के इस अवसर पर संस्थान निदेशक जिला परिषद सदस्य इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने गांधी व शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होनें बताया कि गांधी की महता आज भी बनी हुई। संस्थापन सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने गांधी जी के सत्य व अंहिसा के दर्शन को अपनाने का आह्वान किया। स्वयं सेविकाओं ने इस अवसर पर स्वच्छ भारत के निर्माण के लिए साफ -सफाई में योगदान दिया व ‘गांधी जी के ग्राम स्वराज्य की प्रासंगिकता पर स्वयं सेविकाओं ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में तर्क वितर्क किये। जिसमें अमिषा प्रथम, कोमल द्वितीय व दीपिका तृतीय स्थान पर रही। कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुमन जानू ने बताया कि हमें गांधी व शास्त्री जी जैसे महान् विभूतियों से प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम का आयोजन एन.एस0.एस. प्रभारी पिंकेश की देख-रेख में हुआ। इसी क्रम में स्थानीय राजस्थान पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय गणपति नगर में राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के तत्वाधान में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में गांधी व शास्त्री जी के चित्रों को माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धान्जली दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य इंजी. प्यारेलाल ढूकिया थे। वहीं अध्यक्षता प्रधानाचार्य शुभकरण खीचड़ ने की। मीडिया प्रभारी ने बताया कि उक्त अवसर पर विद्यार्थियों की सत्य, अंहिसा व देश भक्ति स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्लोगन लेखन में अर्चना कंवर, दिलखुश, मोनिका के स्लोगन सराहनीय रहे। इंजी. ढूकिया ने विद्यार्थियों को इन महापुरूषों के जीवन से प्रेरणा लेने की बात पर बल दिया। उन्होनें कहा इन महापुरूषों का त्याग व बलिदान देश के लिए अमूल्य धरोहर है। खीचड़ ने सभी का शास्त्री व गांधी के बताऐ आदर्शो पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्राध्यापक सुधीर शर्मा, योगेन्द्र ,कमल सिहाग, मनीष, शारदा, संजू सैनी ने भी विचार व्यक्त किये।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur