Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / झुंझुनूं के राजकीय पीजी महिला महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पुन: ऑनलाईन पत्र आमंत्रित

,

झुंझुनूं के राजकीय पीजी महिला महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पुन: ऑनलाईन पत्र आमंत्रित

 स्थानीय सेठ नेतराम मघराज टीबड़ेवाला राजकीय पीजी महिला महाविद्यालय में कला, विज्ञान एंव वाणिज्य संकाय में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाईन प्रवेश प्रक्रिया के तहत वर्गवार रिक्त सीटों के लिए पुन: ऑनलाईन पत्र आमंत्रित किये गये है। प्राचार्य डॉ. अलका अग्रवाल ने बताया कि कला तथा वाणिज्य संकाय में सभी वर्गो में तथा विज्ञान संकाय में गणित में एसटी तथा जीव विज्ञान में एससी एवं एसटी वर्ग में रिक्त पदो के विरूद्ध पुन: आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 16 जुलाई है। महाविद्यालय के नोडल अधिकारी प्रीतम सिंह ने बताया कि जिन छात्राओं का नाम प्रथम वरियता सूची अथवा प्रतिक्षा सूची में था तथा जिन्होंने दस्तावेज सत्यापन तथा फीस जमा नहीं करवाई हो वे भी प्रवेश लेने के लिए पुन: ऑनलाईन आवेदन करें। प्राचार्य डॉ अग्रवाल ने बताया की महाविद्यालय में स्नातकोतर स्तर पर हिन्दी साहित्य, भौतिक शास्त्र तथा व्या. प्रशासन में ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur