Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / झुंझुनूं के सेठ मोतीलाल (पी.जी.) महाविद्यालय में जमा होंगे फॉर्म

,

झुंझुनूं के सेठ मोतीलाल (पी.जी.) महाविद्यालय में जमा होंगे फॉर्म

स्थानीय सेठ मोतीलाल (पी.जी.) महाविद्यालय में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर के सत्र 2018-19 के नियमित व स्वयंपाठी छात्र-छात्राओं के परीक्षा फार्म जमा होने प्रारम्भ हो गये है। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह रूहेला ने बताया कि छात्र-छात्राओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय के मुख्य द्वार के पास स्थित छात्र परामर्श केन्द्र पर नियमित व स्वयंपाठी (स्नातक व स्नातकोश्रर) के परीक्षा फार्म प्रात: 9 बजे से सायं 5 बजे तक जमा किये जा जाते है। जिन स्वयंपाठी स्वयंपाठी छात्र-छात्राओं का परीक्षा केन्द्र सेठ मोतीलाल (पीजी) महाविद्यालय प्रिंट हो रहा है वे परीक्षा फार्म मय फीस के ई-मित्र पर भरकर महाविद्यालय में हार्डकॉपी मय अंकतालिकाओं की प्रति के साथ जमा करवा सकते है। महाविद्यालय के सभी नियमित छात्र-छात्राऐं भी ई-मित्र पर परीक्षा फार्म भरकर एवं परीक्षा फार्म फीस जमा करवाकर आवेदन फार्म की हार्डकॉपी मय अंकतालिकाओं की प्रति के साथ महाविद्यालय में जमा करवा सकते है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur