Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / झुंझुनू की प्रीति चौधरी का सी. एस. में चयन

,

झुंझुनू की प्रीति चौधरी का सी. एस. में चयन

झुंझुनूं के रोड़ नं. 2 पर रहने वाली प्रीति चौधरी (अग्रवाल) ने दिसम्बर 2018 में आयोजित कम्पनी सैक्रेटरी (सी. एस.) परीक्षा में सफलता अर्जित की है। प्रारंभ से ही होनहार रही प्रीति ने इस परीक्षा के लिए घर पर रह कर ही तैयारी की थी। प्रीति ने अपनी इस सफलता का श्रैय ईश्वर के आशीर्वाद के साथ-साथ माता नीलम एवं पिता नरेन चौधरी को दिया है। साथ ही प्रीति ने जीवेम चेयरमैन डॉ दिलीप मोदी एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती नीरजा मोदी के मोटीवेशन को भी अपनी इस सफलता का श्रैय दिया है। अपनी इस सफलता पर उल्लसित प्रीति ने बताया कि वो भविष्य में बिजनेस लॉ में अपना कैरियर बनाना चाहती है। उल्लेखनीय है कि प्रीति ने 12वीं बोर्ड में भी उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किया था। प्रीति की माता नीलम गृहिणी हैं तथा पिता नरेन चौधरी जीवेम एज्युकेशन में बर्सर के पद पर कार्यरत हैं। प्रीति की इस सफलता पर जीवेम परिवार तथा झुंझुनूं अग्रवाल समाज ने प्रीति को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur