Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / झुन्झुनूं में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

,

झुन्झुनूं में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

आज स्थानीय गणपति नगर स्थित राजस्थान पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय, झुन्झुनूं में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य इंजी. प्यारेलाल ढूकिया, अध्यक्षता प्रधानाचार्य शुभकरण खीचड़ ने की। महिला दिवस कार्यक्रम में विद्यालय स्तरीय ’’बेटी बचाओं – बेटी पढ़ाओं’’ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता प्रभारी ने बताया की पोस्टर प्रतियोगिता में कुल 61 छात्राओं ने भाग लिया। बालिकाओं ने अपनी भावनाओं को चित्र के माध्यम से प्रकट किया। प्रतियोगिता में रचना कंचन, रीना, आरती विजेता रही। इस अवसर पर इंजी. ढूकिया ने अपने उद्बोधन मे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देतेु हुए कहा कि महिलाऐं समाज की रीढ़ व आधार होती है उन्होनें कहा एक शिक्षित महिला समाज को अच्छे संस्कार प्रदान कर सकती है। प्राध्यापिका निधि सिहाग व शारदा जांगिड़ ने भी विचार व्यक्त किये। प्रधानाचार्य शुभकरण खीचड़ ने विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया, एकेडमिक डायरेक्टर, डॉ. शिखा सहाय, सुधीर शर्मा, योगेन्द्र बसेरा, कमल सिहाग, अभिषेक महमिय, मनीष सैनी मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur