Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / झुंझुनूं में बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं तथा स्वच्छता को लेकर रैली निकाली

,

झुंझुनूं में बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं तथा स्वच्छता को लेकर रैली निकाली

जिला मुख्यालय स्थित नेतराम मघराज टीबड़ेवाला राजकीय महिला महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर में स्वयंसेविकाओं ने बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं तथा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता के लिए रैली निकाली गयी। रैली शहर के मुख्य मार्गाे से होते हुए बिबाणी धाम तक पहुंची। कार्यक्रम अधिकारी प्रीतम सिंह के नेतृत्व में स्वयंसेविकाओं ने गोद ली गई बस्ती, गणेश मंदिर, राणी सती मंदिर, गौपाल गौशाला क्षेत्र में स्वच्छता व बेटी संरक्षण की अलख जगाई। स्वयंसेविकाओं ने बिबाणी धाम तथा मनसा माता मंदिर परिसर में साफ-सफाई की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur