Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / झुंझुनूं में सी.ए.परीक्षा परिणाम में सफल विद्यार्थियों का सम्मान

,

झुंझुनूं में सी.ए.परीक्षा परिणाम में सफल विद्यार्थियों का सम्मान

झुंझुनूं इन्टरनेशनल विज्डम सिटी स्थित झुंझुनूं एकेडमी सी.बी.एस.ई. स्कूल में जश्र जैसा माहौल रहा। जानकारी देते हुए कॉमर्स विभागाध्यक्ष पंकज इन्दौरिया ने बताया कि जुलाई 2018में घोषित सी.ए. परीक्षा परिणाम में रक्षा ढंढारिया, आशीष अग्रवाल सी.ए. बने हैं तथा नेहा गोयल, हर्षिता गुप्ता, अनिकेत झुंझुनंूवाला और हर्ष अग्रवाल ने कक्षा-12 के साथ ही सी.पी.टी. की परीक्षा पास की है। इस अवसर पर विद्यालय के नवरंग कला मंडपम् में एक सादे सम्मान समारोह में इन सभी विद्यार्थियों का जोरदार स्वागत-अभिनंदन किया गया।इसके पश्चात स्कूल प्राचार्य डॉ. रवि शंकर शर्मा, हैड-मिस्ट्रेस सरोज सिंह, प्रशासक रोहिताश्व पूनियां एवं कॉमर्स फैकल्टी फारूक अली तथा प्रीति जानू ने सभी विद्यार्थियों का माल्यार्पण किया एवं भविष्य में उन्नति के पथ पर आगे बढ़ते रहने की कामना की। समारोह के अगले चरण में सभी विद्यार्थियों ने अपने-अपने अनुभव व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में सभी स्कूल पदाधिकारियों एवं कॉमर्स फैकल्टी ने विद्यार्थियों को उपहार भेंट किए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur