Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / झुंझुनूं में एकल गायन प्रतियोगिता आयोजित

,

झुंझुनूं में एकल गायन प्रतियोगिता आयोजित

श्री जगदीश प्रसाद झाबरमल टीबड़ेवाला विश्वविद्यालय में शामिका 2018 के तीसरे दिन एकल गायन प्रतियोगिता रखी गई। जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि उप जिला प्रमुख बनवारी लाल सैनी ने मॉ सरस्वती के आगे दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेजेटी के चेयरपर्सन डॉ. विनोद टीबड़ेवाला ने की। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उप पुलिस अधीक्षक ममता सारस्वत, अभिलाषा पारिक ऑडिट ऑफिसर राजस्थान सरकार, भाजपा नेता विनोद झाझडिय़ा, ओल्मपिक खिलाड़ी सुमन ढ़ाका व महेश नेहरा थे। कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के 65 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिन्होंने म्युजिक के साथ संगत करते हुए फिल्मी, राजस्थानी, पंजाबी व भजन सुनाकर प्रतियोगिता को रोचक बना दिया। लगभग 4 घण्टे तक चले इस कार्यक्रम में दर्शको ने संगीत का आन्नद लिया। प्रतियोगिता में स्कूल ग्रुप में प्रथम स्थान पर आकाश एकेडमी की रिधीमा गौड़ रही। द्वितीय स्थान पर सनराईज एकेडमी की मुस्कान रही। तृतीय स्थान पर केन्द्रीय विद्यालय की मुक्ता शर्मा रही। इस प्रकार कॉलेज ग्रुप में जेजेटी विश्वविद्यालय की पूजा सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर लोहिया कॉलेज चूरू के संदीप शर्मा तथा तृतीय स्थान पर एस.एन.गर्लस बी.एड. कॉलेज की अर्मिता रही।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur