Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / झुंझुनू में न्यू राजस्थान की झोली में आये आठ गोल्ड, विजेताओं का किया सम्मान

,

झुंझुनू में न्यू राजस्थान की झोली में आये आठ गोल्ड, विजेताओं का किया सम्मान

स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान पब्लिक स्कूल के वुशु प्रतियोगिता के विजेता खिलाडिय़ों का विद्यालय परिसर में सम्मान किया गया। सनद रहे कि चौथी सब जूनियर व जूनियर जिला स्तरीय वुशु प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें स्वर्ण, रजत व कास्य पदक विजेताओं का सम्मान किया गया। विजेताओं को संस्था निदेशक जिला परिषद सदस्य इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने सम्मानित किया व उनकी सफलता पर बधाई दी। संस्थान सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने विजेताओं की उपलब्धि को प्रेरणादायी बताया व खेल-कूद प्रतियोगिताओं को व्यक्तित्व विकास के लिए आवश्यक बताया। एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. शिखा सहाय ने विजेता खिलाडिय़ों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की व उन्हें पुरस्कृत किया। बालक वर्ग में अलग-अलग वेट में सुधीर, साहिल, जितेन्द्र, यानिस कुमार, हितेश व मानवेन्द्र ने व बालिका वर्ग में चन्द्रप्रभा व रिताक्षी ने स्वर्ण जीता। लक्ष्य, रजनीश, पीयूष, हर्षवर्धन, विवेक ने बालक वर्ग में व खुशी, दीक्षा, खुशी ने बालिका वर्ग में रजत जीता। छात्र रूद्रप्रताप, रूपिन, नीतिन, रोहित, जयेन्द्र, देव जांगिड़, धीरज व मनीष ने कांस्य पदक जीते। टीम प्रशिक्षक चिकिंत शर्मा ने बताया कि स्वर्ण व रजत पदक विजेता खिलाड़ी 31 अ1टूबर से 4 नवम्बर तक जोधपुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगें। इस अवसर पर टीम कोच जितेन्द्र शर्मा व टीम मैनेजर सुनिता झाझडिय़ा आदि उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur