Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / झुंझुनू में एन.एस.एस. के सात दिवसीय शिविर का शुभारम्भ

,

झुंझुनू में एन.एस.एस. के सात दिवसीय शिविर का शुभारम्भ

स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में एन.एस.एस. की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में सात दिवसीय शिविर का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन कर हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने की। इस अवसर पर इंजी. ज्योति ढूकिया, एकेडमिक डायरेक्टर डाॅ. शिखा सहाय, प्राचार्य डाॅ. सुमन जानू आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर संस्थान सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई जैसे संगठन समाज एवं राष्ट्र के उत्थान में सहायक है। स्वयं सेविका प्रियंका ने एन.एस.एस. सम्बन्धी जानकारी दी व स्वयं सेविकाओं ने रंगारंग प्रस्तुति दी। एन.एस.एस. प्रभारी पिंकेश ने सात दिवसीय शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की। काॅलेज प्राचार्या डाॅ. सुमन जानू ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन शुभम बुडानियां ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur