Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / झुंझुनू में एन.एस.एस. शिविर के समापन पर जरूरतमंदो को बांटे उपहार

,

झुंझुनू में एन.एस.एस. शिविर के समापन पर जरूरतमंदो को बांटे उपहार

स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में राष्ट्रीय स्वयं सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन स्वयंसेविकाओं ने जरूरतमंद लोगों को उपहार स्वरूप कम्बल बांट कर किया। कार्यक्रम का समापन डीएसपी ममता सारस्वत व प्रधान सुशीला सीगड़ा के आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। संस्थान संरक्षिका विनोद ढूकिया ने डीएसपी ममता सारस्वत व प्रधान सुशीला सीगड़ा का माल्यार्पण व शॉल ओढाकर स्वागत किया। इस अवसर पर डीएसपी ने स्वयंसेविकओं को ऊँचा लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढने के लिए कहा व उन्हें प्रशासनिक सेवाओं में जाने के लिए प्रेरित किया। प्रधान सुशीला सीगड़ा ने स्वयंसेविकाओं व संस्था के समाज सेवा के योगदान को सराहनीय बताया। इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने स्वयंसेविकाओं के श्रमदान व उपहार भेंट को पुण्यदायी बताया। संस्थान सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने स्वयंसेविकाओं के सेवाभाव व स्वावलम्बी प्रवृत्ति को व्यक्तित्व विकास में सहायक बताया। आगुंतको ने कच्ची बस्ती के लोगों को उपहार बांटे। इस अवसर पर एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. शिखा सहाय, प्रवेश प्रभारी राकेश झाझडिय़ा, एन.एस.एस. प्रभारी पिंकेश आदि उपस्थित थे। कॉलेज प्राचार्या डॉ. सुमन जानू ने धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन सुधीर शर्मा ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur