Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / झुंझुनू में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

,

झुंझुनू में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में एन.एस.एस. की दोनो इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में मनाये जा रहे युवा सप्ताह के दौरान पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। स्वयं सेविकाओं द्वारा ‘‘महापुरूषों की जीवनी’’ थीम पर पोस्टर बनाये गये। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने बताया कि पेंटिंग व रंगों का संयोजन जीवन में रंग भरते हैं। जीवन में कला का बहुत महत्व है। संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने बताया कि पेंटिंग भावनाओं को उकेरने का अच्छा माध्यम है जो कला को भी बढावा देती है। कॉलेज प्रचार्या डॉ. सुमन जानूं ने बताया कि कला व संस्कृति को बढ़ाना हमारा गौरव है। स्वयं सेविका साक्षी, जाहिदा, अमिषा कुमारी, सलीना, यास्मीन, रूखसार ने प्रतियोगिता में भाग लिया। एन.एस.एस. प्रभारी पिंकेश के नेतृत्व में हुई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur