Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / झुंझुनूं में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के आवेदन आमत्रिंत

,

झुंझुनूं में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के आवेदन आमत्रिंत

 सामाजिक सरोकार में समर्पित संस्थान केसर देवी गोदारा सामाजिक कल्याण संस्थान की ओर से प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सामाजिक न्याय के प्रणेता डा. भीम राव अम्बेडकर प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए प्रतिभाशाली विद्यार्थी के आवेदन आमत्रिंत किये गये है। यह जानकारी देते हुए संस्थान के अध्यक्ष डा.हरि सिंह गोदारा ने बताया कि महात्मा ज्योतिराव फूले व बाबा साहेब अम्बेडकर की प्रेरणा से हर वर्ष प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है। इस सम्मान समारोह में सत्र 2016-2017 में राजकीय विद्यालयों से माध्यमिक व उच्च माध्यमिक परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थी से आवेदन आमत्रिंत किये गये है। डा. गोदारा ने बताया की योग्यताधारी आवेदक विद्यार्थी अपना आवेदन 10 अप्रैल तक जमा करवा सकते है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur