Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / झुंझुनूं में राज्य स्तरीय सेपक तकरा चैम्पियनशिप का समापन

,

झुंझुनूं में राज्य स्तरीय सेपक तकरा चैम्पियनशिप का समापन

21 वीं राज्य स्तरीय सेपक तकरा चैम्पियनशिप 18 से 20 मई तक डिवाइन इन्टरनेशनल गर्ल्स स्कूल में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक नरेश कुमार मीणा व अध्यक्षता राजेन्द्र मण्डीवाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुभाष योगी, टीके सिंह, राजेन्द्र सिंह चौहान, मनीराम मंडीवाल, श्रवण सैनी, विकास शर्मा, सरपंच अर्जुन आदि थें। प्रतियोगिता का आयोजन डिवाइन गर्ल्स स्कूल की ओर से किया गया। संस्थान सचिव सुभीता चौधरी, प्राचार्य रीना जैसवाल, जिला सैपक तकरा के सचिव मोहित योगी, संगीता योगी एवं विवेक चौधरी का विशेष योगदान रहा। इस प्रतियोगिता के टीम इवेन्ट के दोनों ग्रुप बालक-बालिका वर्ग में झुंझुनूं विजेता रहा एंव रेगु व डबलस इवेन्ट के दोनो वर्ग में जोधपुर प्रथम रहा। टीम इवेंट में द्वितीय स्थान बीकानेर ने प्राप्त किया। राज्य स्तरीय विजेता टीम का प्रशिक्षण शिविर 22 मई से योगी स्पोटर्स एकेडमी, मान नगर झुंझुनूं में लगाया जायेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur