Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / झुंझुनू में राष्ट्रीय मतदाता सूची पुन:निरीक्षण कार्यक्रम पर सेमीनार

,

झुंझुनू में राष्ट्रीय मतदाता सूची पुन:निरीक्षण कार्यक्रम पर सेमीनार

 
स्थानीय करियर टी.टी. कॉलेज, गणपति नगर झुन्झुनूं में राष्ट्रीय मतदाता सूची पुन:निरीक्षण कार्यक्रम विषय पर सेमीनार का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भू अभिलेख निरीक्षक सुमेर सिंह थे। वहीं अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने की। कार्यक्रम में पटवारी झुन्झुनूं दिलीप कुमार बुगालिया व भू अभिलेख निरीक्षक सुमेर सिंह ने मतदान में नोटा की भूमिका व घर-घर में मतदान करने हेतु जागरूकता संदेश दिया। बीएलओ संदीप कुमार ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु आवेदन पत्र वितरित किये। अध्यक्षीय उद्बोधन में इंजी. ढूकिया ने मतदान रूपी महायज्ञ में मतदान करने की आवश्यकता बताते हुए राष्ट्र निर्माण में एक-एक मत का महत्व समझाया। इस अवसर पर बीएड प्रशिक्षणार्थियों सहित कई प्राध्यापकों ने विचार व्यक्त किये। प्राचार्या डॉ. अनुपम शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।