Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / झुंझुनूं में समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मण्डल (सक्षम) का ग्यारहवां स्थापना दिवस मनाया

,

झुंझुनूं में समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मण्डल (सक्षम) का ग्यारहवां स्थापना दिवस मनाया

 जिला मुख्यालय स्थित एस. एस. मोदी विद्या विहार में समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मण्डल (सक्षम) का ग्यारहवां स्थापना दिवस सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सक्षम संस्थान के प्रचारक व समाजसेवी कमल थे। कार्यक्रम का शुभारंभ कमल, डॉ. महावीर सैनी व प्राचार्य अरविंद त्रिपाठी ने माँ भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। प्राचार्य ने पुष्प गुच्छ भेंट करके अतिथियों का हार्दिक अभिनन्दन किया और उनका संक्षिप्त परिचय बालकों को दिया। मुख्य वक्ता डॉ. महावीर सैनी ने अपने उद्बोधन में बच्चों को बताया कि हमें अपने मन में जरूरमंदों के प्रति सेवाभाव रखना चाहिए। जो लोग शारीरिक या मानसिक रूप से अक्षम हैं उनकी मदद के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। नेत्रदान जैसे पुण्य कार्य से हम दुनिया में मरकर भी जीवित रह सकते हैं और किसी का जीवन संवार सकते हैं। हमें दिव्यांग व्यक्तियों की सहायता के लिए दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए क्योंकि देने से आत्मसंतुष्टि मिलती है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur